Thursday, October 22nd, 2026

धर्मांतरण :पीड़ित महिला पर धर्म परिवर्तन करने का लगातार दबाव,शिकायत दर्ज

भोपाल
 राजधानी भोपाल से एक धर्मांतरण का मामला सामने आया है। गांधीनगर निवासी एक पीड़ित महिला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज की है। जिसके बाद  हिंदू जागरण मंच ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। और आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

दरअसल पीड़ित महिला ने अब्दुल रहमान, फिरोज आबिद, असलम के नाम लिख गए हैं। और इन सभी पर सरेआम छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हिंदु जागरण मंच के एक पदाधिकार ने पत्र लिखकर महिला की सुरक्षा और संरक्षण पुलिस प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार हिंदू जागरण मंच भोपाल इकाई के प्रांत सह संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और डीजीपी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने पीड़िता जिसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है और उसके बच्चे को सुरक्षा और संरक्षण देने की मांग की गई है।

शर्मा ने बताया कि गांधी नगर की महिला ने थाने में लिखित शिकायत दी है। अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसको आते जाते छेड़ा जाता है और धर्म परिवर्तन करने का लगातार दबाव बनाया जाता है।

इसके साथ ही मंच की तरफ से उन्होंने आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित महिला को संविधान के अनुसार अपने धर्म का अनुसरकरते हुए जीने और रहने का अधिकार प्रदान किया गया है। बताया जा रहा है कि मंच की तरफ से प्रशासन और पुलिस के पांच दिन में कार्रवाई नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

 

#धर्मांतरण

Source : Agency

पाठको की राय