Thursday, October 22nd, 2026

आरजीपीवी में जल्द तैयार होगा कन्वेंशन सेंटर

भोपाल
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि में प्रदेश का सबसे बड़ा आॅडिटोरियम व कन्वेंशन सेंटर जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। करीब 36 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे आॅडिटोरियम का उपयोग बाहरी संस्थाएं भी तय फीस देकर कर सकेंगी। कन्वेंशन सेंटर में 4 हॉल बनाए गए हैं। इनमें सबसे बड़े आॅडिटोरियम की क्षमता 2100 है, जबकि अन्य 3 हॉल में एक की क्षमता 300 और बाकी 2 की 150-150 है। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के मुताबिक इसमें सभी तरह के अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखा गया है। अभी प्रदेश का सबसे बड़ा आॅडिटोरियम रवींद्र भवन है। यहां की बैठक क्षमता डेढ़ हजार है। आरजीपीवी के आॅडिटोरियम की क्षमता इससे भी 600 ज्यादा रहेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय