Wednesday, August 12th, 2026

शीघ्र एचआईवी जांच और उपचार से एचआईवी महामारी पर नियंत्रण संभव – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी एचआईवी/एड्स सघन जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने वीडियो संदेश में कहा कि समय पर एचआईवी जांच और उपचार से संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बिना संकोच एचआईवी जांच कराने तथा संक्रमित व्यक्तियों से एआरटी उपचार प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने गर्भवती माताओं की गर्भावस्था के प्रथम तीन माह में एचआईवी, सिफलिस एवं हेपेटाइटिस-बी की जांच कराने पर भी जोर दिया।

 मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा कमला नगर सिविल डिस्पेंसरी में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री  नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एचआईवी के नियंत्रण एवं रोकथाम में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से ब्रेकफ़्री इंडिया पोर्टल  के माध्यम से एचआईवी जोखिम का आकलन करने एवं आवश्यक जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।

अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों, सघन शहरी बस्तियों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम सभाओं और ग्राम स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में प्रदेश की जनता, संस्थाओं एवं संगठनों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संचालक भोपाल संभाग डॉ. नीरा चौधरी, सीएमएचओ भोपाल डॉ. मनीष शर्मा, संयुक्त संचालक मती सविता ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग एवं मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

#Controlling the HIV epidemic

Source : Agency

आपकी राय

9 + 9 =

पाठको की राय