Saturday, October 24th, 2026

एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सभी नागरिकों से अपील की है कि वे हेपेटाइटिस के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों और एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने हेपेटाइटिस जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी से बचाव और उपचार के लिए सही जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। हम सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। हेपेटाइटिस के पांच मुख्य प्रकार होते हैं: ए, बी, सी, डी, और ई। इनमें से हेपेटाइटिस बी और सी का वायरस लंबे समय तक शरीर में जीवित रहता है, जो लिवर की गंभीर बीमारियों जैसे सिरोसिस और लिवर कैंसर का कारण बन सकते हैं। विश्व हेपेटाइटिस दिवस हेपेटाइटिस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इसकी गंभीरता को समझाने के लिये मनाया जाता है।

 

 

#World Hepatitis Day

Source : Agency

पाठको की राय