जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही पर ठेकेदार सुशील मिश्रा का 308595 रूपये का एफडीआर राजसात
करौंदा
जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखंड बजाग के ग्राम करौंदा में ठेकेदार सुशील मिश्रा के द्वारा नल जल योजना का कार्य किया जा रहा था जिसमें लापरवाही करने तथा समय पर कार्य पूर्ण न करने के कारण कलेक्टर के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग डिंडोरी के कार्यपालन यंत्री शिवम सिन्हा ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 308595(तीन लाख आठ हजार पांच सौ पंचान्नवे )रूपये का एफडीआर राजसात किया है।
ठेकेदार सुशील मिश्रा सहित अन्य ठेकेदारों के द्वारा जल जीवन मिशन के विभिन्न नल जल योजनाओं के कार्य में लापरवाही करने पर राशि पहले भी इस प्रकार की कार्यवाही किए जा चुके हैं । कार्यपालन यंत्री ने कहा जल जीवन मिशन शासन की अति महत्वकांक्षी योजना है जिसमें 2024 तक हर घर नल से जल उपलब्ध करवाने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध है इसमें समय पर कार्य पूर्ण न करने तथा अन्य प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही करने पर जिम्मेदारों को खामियाजा भुगतना होगा, इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

पाठको की राय