Sunday, October 25th, 2026

कोरोना काल में अनवरत सेवा देने वाले ठेका मजदूरों का हुआ सम्मान

भिलाई
भिलाई स्टील प्लांट के रिफ्रैक्टरी इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत ठेका श्रमिकों को कोरोना काल मे सुरक्षापूर्वक अनवरत कार्य करने के लिये प्रोत्साहन स्वरूप मास्क एवम पुरस्कार वितरित किया गया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (रिफ्रैक्ट्री) अर्विन चंद गोयल ने श्रमिकों को बधाई दी एवं भविष्य में भी सुरक्षित रह कर कार्य करने प्रेरित किया। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक रावेश गुप्ता, प्रदीप पिल्लै, नरेश गुप्ता, डी. के चौहान, राकेश श्रीवास्तव, छत्तर सिंह, हरिश्चंद्र और कुम्भलाल सहित अन्य उपस्थित थे।

 

#Contract workers

Source : Agency

पाठको की राय