Tuesday, October 20th, 2026

लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे पर दूसरे दिन भी डटे ठेका कर्मचारी, वाहनाें की लगी कतारें

खन्ना (लुधियाना)
खन्ना में शुक्रवार सुबह से नेशनल हाईवे पर बैठे ठेका कर्मचारियों का धरना शनिवार काे भी जारी रहा। ठेका कर्मी अपनी मांगों पर अड़े हैं और प्रशासनिक अधिकारी उन्हें मनाने की कोशिशों में लगे हैं। परिवारों समेत हाईवे पर बैठे ठेके कर्मचारियों की भीड़ में महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शानिल हैं। बावजूद इसके वे वहां से हटने को तैयार नहीं दिख रहे। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनाें की कतारें लग गई हैं। 

मदद काे आगे आए समाजसेवा संगठन
शुक्रवार रात और शनिवार सुबह खन्ना के समाजसेवी संगठन और आम लोग इन प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए आगे आए हैं। शिअद के नेता यादविंदर सिंह यादू सुबह ब्रेड और अन्य सामान लेकर पहुंचे। धरनास्थल से कुछ ही दूरी पर कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली का आवास है। लेकिन ना तो कोटली और ना ही उनकी टीम का कोई सदस्य अब तक वहां पहुंचा है। गाैरतलब है कि पंजाब में अगले साल हाेने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनाें ने सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेलते हुए संघर्ष तेज कर दिया है। कर्मचारी अपनी मांगाें काे लेकर हर राेज मंत्रियाें और विधायकाें के खिलाफ धरना दे रहे हैं। कर्मचारियाें का कहना है कि सरकार जल्द उनकी मांगाें काे पूरा करे। उन्हाेंने सरकार काे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गई ताे बड़े स्तर पर आंदाेलन किया जाएगा।
 

 

#Contract workers

Source : Agency

पाठको की राय