Sunday, October 25th, 2026

संविदा महिला कर्मचारियों को मिलेगा 6 माह का प्रसूति अवकाश

भोपाल
मदर्स डे के बाद प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला संविदा कर्मचारियों को सरकार एक बड़ा तोहफा दे सकती है। इन महिला कर्मचारियों को तीन महीने की जगह छह महीने का प्रसूति अवकाश दिया जाएगा।  इस बारे में राज्य सरकार द्वारा मसौदा तैयार किया जा चुका है।  इसका प्रस्ताव भी तैयार हो गया है। जल्द ही इसे मुख्यमंत्री समन्वय से मंजूरी मिल सकती है। संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 5 जून 2018 की शासन की संविदा नीति के तहत संविदा कर्मचारियों के लिए 90 दिन की अवधि के प्रसूति अवकाश का प्रावधान है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय