Friday, October 23rd, 2026

संविदा विद्युत कर्मियों ने सड़क किया जाम, पुलिस ने बरसाई लाठियां, सैकड़ों गिरफ्तार

रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह संविदा विद्युत कर्मियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई। बूढ़ापारा की सड़क को जाम करके आंदोलन कर रहे संविदा कर्मियों को पुलिस ने समझाया, लेकिन वे नहीं मानें। इस दौरान पुलिस व संविदा कर्मियों के बीच झूमाझटकी हो गई। पुलिस ने लाठी भांजनी शुरू की तब संविदा विद्युत कर्मी इधर-उधर भागे। पुलिस ने 100 से ज्यादा संविदा कर्मियों को गिरफ्तार किया है और उन्हें सेंट्रल जेल ले गए हैं।   बता दें कि विद्युत संविदा कर्मी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। काम के दौरान लगातार हो रही घटनाओं से कईयों की जान चली गई। वे नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। 45 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास घेराव करने निकले प्रदर्शनकारी संविदा विद्युत कर्मियों ने बूढ़ापारा की सड़क को जाम कर दिया। वह सड़क पर ही रातभर बैठे रहे। सुबह जब सड़क खाली नहीं की गई तब पुलिस ने लाठी बरसाई।

लाठीचार्ज के कईयों के घायल होने की खबर
राजधानी के बूढ़ापारा धरना स्थल पर संविदा विद्युत कर्मचारी राज्य सरकार से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कई बार उग्र आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन शनिवार की सुबह माहौल बिगड़ गया। बातचीत से शुरू हुआ मामला झूमाझटकी तक पहुंच गया। पुलिस के लाठीचार्ज से कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी बात सीएम भूपेश बघेल तक पहुंचाई जाए, ताकि समस्याओं को निराकरण हो सके। 

 

#Contract electricity workers

Source : Agency

पाठको की राय