Sunday, October 25th, 2026

रिमझिम बौछारों का सिलसिला जारी, अपर लेक वाटर लेवल 1662.00 फीट

भोपाल
 राजधानी में लो प्रेशर  एरिया के मूवमेंट का असर दिखने लगा है। उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर ने राजधानी में चल रही रिमझिम बौछारों के सिलसिले को जारी रखा है। इसके असर से राजधानी के आसपास अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के श्योपुर, अशोकनगर, गुना, दतिया, शिवपुरी, विदिशा, निवाड़ी और टीकमगढ़ में आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल अभी भी यलो अलर्ट  में है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ने लगा है। साथ ही वर्तमान में यह सिस्टम उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ बढ़ने लगा है।

राजधानी के आसपास के एरिया में खासकर सीहोर में हो रही बारिश का असर अब बड़े तालाब में दिखने लगा है। अगर कोलांस नदी के जरिए इसी स्पीड से बड़े तालाब में पानी आता रहा तो भदभदा डेम के गेट इसी माह खुल जाएंगे। इस संभावना को देखते हुए इस समय भदभदा डेम के कंट्रोल रूम में लेक की 24 घंटे पानी की वॉचिंग की जा रही है।

 

#water level

Source : Agency

पाठको की राय