Saturday, October 24th, 2026

62 करोड़ रूपये से अधिक के होंगे निर्माण कार्य

भोपाल

जल संसाधन मंत्री  सिलावट ने कहा कि कम्पेल से सेमलिया रायमल मार्ग के लिये 5 करोड़ 33 लाख रूपये, पिवड़ाय-कम्पेल बायपास मार्ग के लिये दो करोड़ 25 लाख तथा तिल्लोरखुर्द, तिल्लोरबुजुर्ग, पिपल्दा, कम्पेल, काजी पलासिया, खुढ़ैल, सेमलियाचाउ, टिनोनिया रोड निर्माण के लिये 55 करोड़ रूपये की स्वीकृति हुई है, जिसके टेण्डर की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।  मंत्री सिलावट ने कहा कि कम्पेल क्षेत्र में विकास के विभिन्न कार्य स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि सांवेर उदवहन माइक्रो सिंचाई परियोजना से अब पूरे गाँव को पानी मिलेगा। पीएमजीएसवाय योजना से कम्पेल से उण्डेल सीसी रोड की सौगात मिली है।

आज गौरवशाली दिन है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व फ़लक पर देश का ललाट चमका है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज सांवेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कम्पेल गाँव में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही। मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा समूचे मध्यप्रदेश में चलाए गए विशेष टीकाकरण अभियान में सभी लोग अपनी भागीदारी निभाएं। मंत्री सिलावट ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण भी किया। मंत्री सिलावट ने नवरत्नबाग इंदौर में पौध-रोपण भी किया।

 

#62 करोड़ रूपये

Source : Agency

पाठको की राय