Wednesday, October 21st, 2026

सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण-अनुष्ठान व श्रीमद्भागवत कथा की तैयारी पूरी

रायपुर

सनातन धर्म प्रचार परिषद की ओर से लाखेनगर हिंद र्स्पोटिंग मैदान में 16 फरवरी से आयोजित सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण, पूजन अभिषेक, अनुष्ठान व श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हैं शहर के बीचोबीच यह आयोजन रखा गया है। विशाल डोम मैदान के बीचो-बीच तैयार किया गया है जिसमें सैकड़ों की संख्या में भी लोग आसानी से बैठ कर कथा श्रवण कर सकेंगे।

सनातन धर्म प्रचार परिषद की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि संत राजीवनयन  एवं संजीवनयन महाराज के द्वारा अनुष्ठान व कथा सत्संग संपन्न कराया जायेगा। छत्तीसगढ़ की सुख शांति व समृद्धि के लिए आयोजित धार्मिक आयोजन में संभवत: पहली बार होगा कि सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जायेगा। 16 फरवरी को दोपहर एक भव्य कलश यात्रा भी निकाली जायेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय