Monday, October 19th, 2026

16 उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए नवीन भवन निर्माण शीघ्र होगा शुरू

अम्बिकापुर
ग्रामीण क्षेत्रां में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 16 उप स्वास्थ्य केंद्रों के लिए शीघ्र भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा। प्रत्येक भवन का निर्माण 26 लाख 54 हजार रुपये के लागत से सीजीएमएससी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए सीजीएमएससी ने कुल लागत 42 करोड़ 4 लाख 64 हजार निविदा भी जारी कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम रेम्हला, ढोढाकेसरा, तिरकेला एवं जमगई, अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम सोहगा, दरिमा, छिंदकालो एवं टपरकेला, लुण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम पतराडीह, लुण्ड्रा, कोरिमा, पडौली, डूमरडीह, बरगीडीह, बरडीह एवं पुन्नी में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय