Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ चेम्बर में विधिक सलाहकार समिति का गठन


रायपुर

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि चेम्बर, व्यापारिक संगठन एवं व्यापारीगण के हितों के लिये, विधिक सलाहकार समिति का गठन किया गया है जो कि समय पर व्यापार एवं उद्योग के अधिनियमों से संबंधित शंकाओं का समाधान करेंगे एवं सुझाव देंगे।

विधिक सलाहकार समिति (लीगल एवं टेक्नीकल टीम) में निम्न सलाहकार शामिल हैं जिनमें आयकर - सी.ए. आर.बी. दोशी, सी.ए. साक्षी अग्रवाल, सी.ए. किशोर बरडिया, वित्त एवं सब्सिडी - सी.ए. अंकुश गोलछा, सी.ए. रवि ग्वालानी (सह समन्वयक), जीएसटी - सी.ए. मुकेश मोटवानी (सह समन्वयक), सी.ए. जितेंद्र खनूजा, आरओसी एवं जीएसटी  - सी.एस. सतीश तवानिया, सी.एस. बृजेश अग्रवाल, वेट एवं जीएसटी- अधिवक्ता दयाल राजपाल, अधिवक्ता सुनील अग्रवाल, रायगढ़, उपभोक्ता -अधिवक्ता राजेश भावनानी, भविष्य निधि (पीएफ)/कर्मचारी राज्य बीमा योजना (इएसआईसी)-खुशीकांत सोलंकी, विधिक - अधिवक्ता आनंद मोहन ठाकुर,  अधिवक्ता रामू व्यास शामिल है।

 

Source : Agency

पाठको की राय