Saturday, October 24th, 2026

जिला स्तरीय स्वीप कोर समिति का गठन

बेमेतरा
सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरुकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता प्राप्त करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत मतदाता जागरुकता के विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर कियान्वयन एवं पर्यवेक्षक हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी जितेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी का गठन किया गया है।

समिति में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत समन्वयक होंगे एवं समिति सदस्यों में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकरी, उप संचालक समाज कल्याण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बेमेतरा, प्राचार्य शासकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा, उप संचालक जनसंपर्क विभाग, सोशल मीडिया प्रभारी (जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकरी), जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना, ईएलसी नोडल अधिकारी (जिला स्तरीय), रामलाल साहू जिला अध्यक्ष जिला नि:शक्तजन संघ बेमेतरा एवं दिलहरण प्रसाद तिवारी योगाचार्य शामिल है।

 

#Constitution

Source : Agency

पाठको की राय