Friday, October 23rd, 2026

नशे की हालत में अशोभनीय हरकत करने वाला हवलदार निलंबित

रायपुर।

थाना सरस्वती नगर में पदस्थ प्रआर. क. 1050 कुलभूषण सिंह वीडियो फूटेज में वर्दी धारण किए हुए शराब सेवन कर नशे में होना प्रतीत पाया गया व व नशे की हालत में एक मंदिर के बाहर अशोभनीय कृत्य करते हुए वीडियो फूटेज में दिखाई पड़ रहा है। प्रआर.क. 1050 कुलभूषण सिंह का उक्त कृत्य पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के फलस्वरूप कुलभूषण सिंह को तत्काल प्रभाव से पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने निलंबित कर रक्षित केन्द्र रायपुर संबद्ध किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय