Wednesday, October 21st, 2026

रेखा घाटी एसएफ कैंप में पदस्थ आरक्षक की गोली मारकर हत्या

जगदलपुर

मारडूम थाना क्षेत्र अंर्तगत रेखा घाटी कैंप से महज 6 किमी दूरी पर रेखा घाटी एसएफ कैंप में पदस्थ आरक्षक नेवरु बेंजाम उम्र 32 वर्ष निवासी टुंडेर की गोली मारकर अज्ञात हमलावर ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। बस्तर जिले की पुलिस हत्या की इस वारदात में नक्सलियों के द्वारा अंजाम दिये जाने को लेकर जांच कर रही है।

रेखा घाटी एसएफ कैंप में पदस्थ आरक्षक नेवरु बेंजाम बीते कल बुधवार की शाम अपने परिजन के एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम मारीकोडरी गया हुआ था। आज सुबह तड़के करीबन 4:30 बजे अज्ञात हमलावर ने गांव में स्थित एक आश्रम के पीछे आयोजित कार्यक्रम स्थल में आरक्षक नेवरु बेंजाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस इस वारदात में नक्सलियों के द्वारा हत्या को अंजाम दिये जाने की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की जांच कर रही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय