Friday, October 23rd, 2026

सड़क हादसे में आरक्षक की मौत


महासमुंद। खल्लारी थाने में पदस्थ आरक्षक लोकेश चंद्राकर की मोटन सायकिल को देर रात किसी अज्ञात वाहन ने खोपली पड़ाव के पास जोरदार ठोकर मार दी जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। सामुदायिक केंद्र बागबाहरा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लोकेश घर का एकलौता पुत्र है और उसके पिता प्रेमनाथ चंद्राकर लकवा से पीड़ित है। लिहाजा घर की जिम्मेदारी लोकेश उसी पर था। देर रात लोकेश घर जाने के लिए बाइक से निकला हुआ था कि खोपली पड़ाव के पास अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक का पूरा हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया था। घटना की जैसे ही खल्लारी थाने पहुंची वहां पर तैनात जवान चौंक गए और तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक केंद्र बागबाहरा लाया गया, औपचारिकाता पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय