Thursday, October 22nd, 2026

बड़े वारदात को अंजाम देने की रची साजिश, 8 अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

सहरसा
सहरसा जिले की सदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक साथ आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के पास हथियार, कारतूस सहित पिछले दिनों लूटी गई बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। हाल ही में शहर में हुई कई घटनाओं में गिरफ्तार अपराधियों का हाथ रहा है। एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर सदर थाना पुलिस टीम ने संतनगर स्थित एक लॉज समीप बसबिट्टी में अपराध की योजना बनाने के दौरान गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी लिपि सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के संतनगर वार्ड 15 स्थित रंजीत सिंह के लॉज के पश्चिम बसबिट्टी में कुछ अपराधियों के जमा होकर किसी बड़ी अपराध की घटना को अंजाम देने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, पुअनि संजीव कुमार, पुअनि अविनाश कुमार, पुअनि चंद्रजीत प्रभाकर, गौड़ा राम सौय सहित अन्य के द्वारा छापेमारी किया गया।

लिपि सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान गंगजला निवासी मो हैदर, टिपू सुल्तान, अभिषेक कुमार,  मो माशुल शामिल है। सुपौल जिले के झरका निवासी ज्योति कुमार, सिगिया नवन बाजार निवासी  राजकिशोर साह , तुलाप्पटी निवासी  भवेश कुमार और अजय कुमर शामिल है।

 

 

#Conspiracy hatched

Source : Agency

पाठको की राय