Saturday, October 24th, 2026

टीकमगढ़ में पकड़ाई इंदौर से पार्सल के जरिए भेजी जा रहे सोने के जेवरों की खेप


भोपाल

टीकमगढ़ पुलिस ने इंदौर से पार्सल के जरिए भेजे जा रहे सोने के जेवरों की बड़ी खेप पकड़ी है। यह खेप इंदौर से टीकमगढ़ जा रही बस में रख कर भेजी गई थी। इसमें करीब 600 ग्राम के सोने के जेवर पुलिस ने पकड़ें हैं। इसकी कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जाती है। ड्राइवर के पास बिल नहीं होने के चलते पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है। जांच करने के बाद जेवरों को जीएसटी विभाग को सौप देगी।

एसपी टीकमगढ़ रोहित काशवानी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इंदौर से टीकमगढ़ आ रही ओरछा ट्रेवल्स की बस में सोने की खेप आ रही है। इस सूचना पर पुलिस ने बस को रोककर उसकी चैकिंग की। चैकिंग में कुछ पार्सल मिले। उन्हें जब्त किया गया। जब्त पार्सल को जब खोला गया तो उनमें सोने के जेवर रखे हुए थे। पुलिस ने इस जेवरों का  वजन करवाया है, जो करीब 600 ग्राम के हैं। पांच पार्सल पैकेट में ये रखे हुए थे। पुलिस अभी यह भी पता कर रही है कि यह मामला सोने की तस्करी से तो जुड़ा हुआ नहीं है। इसलिए वह पहले जीएसटी विभाग को यह सोना सौंप देगी।

हर पार्सल पर ड्रायवर को मिले 100 रुपए
ड्रायवर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इंदौर से यहां तक पार्सल लाने के लिए उसे हर पार्सल पर सौ-सौ रुपए दिए गए थे। इसलिए वह बस में साथ रखकर ले आया। यहां पर जो लेने आता उसे वह यह पैकेट दे देता।

 

Source : Agency

पाठको की राय