Friday, October 23rd, 2026

एनडीए में बनी सहमति, बीजेपी-जेडीयू आज करेंगे सीटों का ऐलान

पटना
बिहार भाजपा के प्रभारी केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमाार से मुलाकात की। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस मुलाकात में बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में एनडीए के दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत हुई। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा था कि बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव के पटना आने के बाद विधान परिषद के लिए सीटों के बंटवारे का एलान हो जाएगा। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस मुद्दे पर शनिवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए में एमएलसी सीट को लेकर सहमति बन गई है। हमारे घटक दल जदयू के साथ कोई विवाद नहीं था। दोनों के बीच विमर्श हो रहा था। बहुत जल्द एनडीए के दो घटक दल भाजपा और जदयू के नेता इसकी घोषणा करेंगे.

वहीं सूत्रों मिल रही जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को भाजपा एवं जदयू की संयुक्त प्रेस वार्ता होगी। इस प्रेस वार्ता को बिहार भाजपा के प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव,  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी , जदयू  संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा संबोधित करेंगे।

 

 

#Consent made in

Source : Agency

पाठको की राय