Tuesday, October 20th, 2026

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा : रायपुर में जन्मे 73 बच्चे, लल्ला को पाने जन्मतिथि की प्लान, लोगों ने लिखा 'मेरे घर राम आए हैं'

रायपुर.

देशभर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया है। लोगों ने 22 जनवरी के दिन दिवाली की तरह मनाया‌ है। आज के दिन को हर कोई अपने जीवन में खास बनाना चाहता है। इसी बीच रायपुर के कई कपल्स ने आज के दिन कोई स्पेशल बनाने के लिए बच्चों की जन्म की तारीक को तय कर प्लांड डिलीवरी करवाई है। रायपुर शहर में आज 73 बच्चों ने जन्म लिया है।

जिसमें 40 लड़के और 33 लड़कियां हैं। लगभग सभी परिवार में बच्चों के नाम श्री राम से संबंधित नाम रखा है। रायपुर शहर के 20 हॉस्पिटल्स, हेल्थ सेंटर व नर्सिंग होम में लगभग 22 जनवरी के दिन 73 बच्चे जन्म लिए हैं। आज की जन्म तिथि के कारण कई बच्चों के परिजन यह चाहते हैं कि उनके बच्चों का नाम राम या उससे संबंधित ही हो। बच्चों को जन्म के बाद कई कपल्स ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मेरे घर राम आए हैं'। रायपुर शहर में जन्म लिए बच्चों की अगर बात करें तो.. रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में 19 बच्चों ने जन्म लिया। जिसमें 7 मेल 12 फीमेल, जिला अस्पताल में 18 बच्चों ने जन्म लिया जिसमें 10 मेल 8 फीमेल, एम्स में 9 बच्चों ने जन्म लिया जिसमें 6 मेल तीन फीमेल, स्वास्थ्य केंद्र में 7 बच्चों ने जन्म लिया जिसमें 5 मेल 2 फीमेल, इसके साथ ही प्राइवेट अस्पताल में 20 बच्चों ने जन्म लिया जिसमें 12 मेल 8 फीमेल है। कुल मिलाकर रायपुर शहर में 73 बच्चों ने जन्म लिया है जिसमें 40 मेल और 33 फीमेल बच्चे हैं।

 

#73 children born#'Ram come my house'#Lalla on birthday

Source : Agency

पाठको की राय