अभियान चलाकर युवाओं को संगठन से जोड़ें : गुप्ता
( अमिताभ पाण्डेय )
भोपाल। ( अपनी खबर )
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिये अभियान चलाकर नवयुवकों को सदस्य बनाने का आव्हान किया है। श्री गुप्ता आज वैश्य युवाओं के जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन का आयोजन संगठन की जिला इकाई द्वारा किया गया था।
श्री गुप्ता ने कहा कि संगठित समाज ही शक्तिशाली समाज होता है। उन्होंने कहा कि यूं तो वैश्य महासम्मेलन का विस्तार आज प्रदेश की 20 हजार पंचायतों तक हो गया है और आजीवन सदस्यों की संख्या 50 हजार से ऊपर पहुँच गई है लेकिन अब अभियान चलाकर नवयुवकों को सदस्य बनाकर संगठन को और सशक्त बनाना होगा।
उन्होंने अभियान के पहले चरण में वर्तमान पदाधिकारी और सदस्यों से अपने युवा बच्चों को संगठन से जोड़ने आव्हान किया। इस अवसर पर सम्भगीय अध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता ने उपस्थित युवाओं को अधिक से अधिक शिक्षा के साथ पारिवारिक संस्कारो का पालन करने और युवा इकाई के सम्भगीय अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने नए स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया।
प्रारंभ में संगठन के जिलाध्यक्ष वरूण गुप्ता और युवा इकाई के अध्यक्ष प्रतीक जेन ने अतिथियों का स्वागत तथा कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गोल्डन ने स्वागत उद्धबोधन दिया।कार्यक्रम का संचालन डॉ अमित गुप्ता ने और अंत मे आभार प्रदर्शन प्रतीक जैन ने किया। कार्यक्रम में प्रवीण गुप्ता कुदरिया , रूपेश गुप्ता राकेश जैन, कैलाश विजयवर्गीय, योगेश गुप्ता, डा पी के जैन, चंद्रकुमार जैन, ओ पी बंसल, जगदीश मित्तल , संजय विजयवर्गीय सहित वैश्य युवा बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।

पाठको की राय