Thursday, October 22nd, 2026

योगी सरकार और केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री की बर्खास्त को लेकर कांग्रेस का आज मौन धरना

रायपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को लेकर सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे मध्य देशभर मौन- व्रत करने का निर्णय लिया है। मौन-व्रत का आयोजन सभी जिलों में स्थित केन्द्र सरकार अधिनस्थ कार्यालयों के समक्ष किया जाना है।

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खिरी में कृषि कानून के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा द्वारा दी गयी खुली चेतावनी के परिणामस्वरूप मंत्री एवं उनके परिवार के स्वामित्व वाली जीप के नीचे कुचल दिया गया, जिसका पूरा देश में विरोध व सुप्रीम कोर्ट के दखल के बावजूद उनके खिलाफ कोई निर्णायक कार्यवाही दोषी व मंत्री खिलाफ नही किया गया। शर्म की बात है, कि देश के प्रधानमंत्री उक्त प्रकरण पर एक शब्द भी नही बोल रहे है। 

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय