Monday, October 26th, 2026

तीसरी लहर में कांग्रेस की चिंता ट्विटर पर दिखाई देगी: नरोत्तम


भोपाल। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि कांग्रेस में न नीति, न नेता और न ही नीयत है। कांग्रेस किंकर्तव्यविमूढ़ होकर उहापोह की स्थिति में है। कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हमें अच्छी तरह पता है कि वे न तो अस्पताल जाएंगे और न गरीबों को खाद्यान्न वितरित करेंगे। उनकी चिंता ट्विटर तक ही सीमित रहेगी। कांग्रेस नेता विश्वबंधु द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर लिखे पत्र पर टिप्पणी करते हुए मंत्री मिश्रा ने कहा कि उनके बारे में पूर्व मंत्री उमंग सिंगार और पूर्व सीएम कमलनाथ पहले ही बहुत कुछ कह चुके हैं। अब तो पूरी कांग्रेस ही उनके बारे में कह रही है। अब तो राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी मान लेना चाहिए। मंत्री मिश्रा ने प्रदेश में कोरोना के ताजा हालातों की जानकारी देते हुए कहा कि तीसरी लहर की आशंका के चलते आक्सीजन प्लांट तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है और एक माह में इस काम को पूर्ण करने की कोशिश है ताकि अगर जरूरत हो तो मरीजों को आक्सीजन संकट नहीं झेलना पड़े।

 

Source : Agency

पाठको की राय