Sunday, October 25th, 2026

महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 5 अगस्त को पीएम हाउस के घेराव का ऐलान

नई दिल्ली
 कांग्रेस पार्टी 5 अगस्त को मूल्य वृद्धि के खिलाफ व्यापक राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी अपने बड़े विरोध के तहत संसद से राष्ट्रपति भवन और "प्रधान मंत्री हाउस घेराव" तक मार्च निकालने का ऐलान कर चुकी है।

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पीएम हाउस का घेराव करने का ऐलान किया है। कांग्रेस के इस मार्च में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। संसद के दोनों सदनों में इस सप्ताह मूल्य वृद्धि मुद्दे पर कई व्यवधान देखे गए। लोकसभा में सोमवार को महंगाई पर बहस होने की संभावना है, उसके बाद मंगलवार को राज्यसभा में भी इस मुद्दे पर बहस हो सकती है। गौरतलब है कि विपक्ष 18 जुलाई को मॉनसून सत्र की शुरुआत से ही दोनों सदनों में बढ़ती कीमतों और जीएसटी का मुद्दा उठा रहा है।

 

 

#महंगाई पर कांग्रेस

Source : Agency

पाठको की राय