Friday, October 23rd, 2026

आगामी विधानसभा में पूरे 90 सीट जीतेगी कांग्रेस - लखमा

जगदलपुर
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में जिन मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई थी उनमें आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी शामिल थे। अपने अंदाज में उन्होने जमकर प्रचार किया और मतदाताओं को रिझाया भी। जीत के बाद वे उन्होने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा जोर लगा दिया था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत केन्द्रीय मंत्री मंत्री छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। डॉ रमन सिंह के साथ छत्तीसगढ़ के भी पूरे भाजपा के नेता खैरागढ़ में डेरा जमाए हुए थे। लेकिन फिर भी नहीं जीत पाए। कवासी लखमा ने कहा कि हमारा तो सिर्फ एक ही हीरो था और वह है भूपेश बघेल। छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक भाजपा की सरकार रही। उन्होंने क्षेत्र के विकास में ध्यान नहीं दिया। लेकिन पिछले 3 सालों में कांग्रेस ने प्रदेश के हर जिले में विकास करवाया है।

आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि पिछले 8 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार बस्तर आए हैं। एक बार दंतेवाड़ा और दूसरी बार बीजापुर दौरे पर रहे। लेकिन उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय करोड़ों रुपए बस्तर के विकास के लिए दिए जाते थे। कवासी लखमा ने दावा किया है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे 90 विधानसभा सीट में जीत दर्ज करेगी। लोग अब विकास और काम का आकलन कर मतदान करते हैं जो भूपेश सरकार में उन्हे साफ नजर आ रहा है जो कहा वह किया। खैरागढ़ को जिला बनाने की बात कही थी नियत समय पर यह भी घोषणा हो गई।

 

#Lakhma

Source : Agency

पाठको की राय