Monday, October 26th, 2026

19 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का आज से विधानसभा प्रशिक्षण शिविर की होगी शुरूआत

रायपुर

विधानसभा चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में बूथ प्रबंधन सहित विधानसभा चुनाव की तैयारी के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 5 से 9 जुलाई तक 19 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभावार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। अभी तक 63 विधानसभा क्षेत्रों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।

प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विधानसभा चुनाव के विभिन्न पहलुओं, विषयों पर विषय विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण शिविर में उस विधानसभा में निवासरत प्रदेश, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण, सेक्टर जोन के कमेटी के अध्यक्ष, प्रभारी नगरीय-निकाय एवं जिला, जनपद पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, कृषि उपज मंडी, सहकारी समिति के पदाधिकारीगण भाग लेंगे।

05 जुलाई को भरतपुर सोनहट, लैलुंगा, रायगढ़, कोरबा, आरंग, सारंगढ़।
06 जुलाई को मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, रायपुर ग्रामीण।
07 जुलाई को खरसिया, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी।
08 जुलाई को बिलाईगढ़।
09 जुलाई को राजिम, लुण्ड्रा, सीतापुर।

 

Source : Agency

पाठको की राय