Sunday, October 25th, 2026

कांग्रेस 24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में करेगी प्रदर्शन, विधायक दल ने बनाई रणनीति

रायपुर

विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी मामले को लेकर आज राजीव भवन में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई, जिसमें विधायक की गिरफ्तारी का बड़ा विरोध करने रणनीति बनाई गई. इस मामले को लेकर कांग्रेस 24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी. बैठक के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत अन्य विधायक केंद्रीय जेल पहुंचकर देवेंद्र यादव से मुलाकात की.

बैठक में नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने विधायकों से चर्चा की. डॉ. महंत ने कहा, सरकार ने गलत तरीके से विधायक को गिरफ्तार कराया है. गिरफ्तारी का कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी. सभी विधायक प्रेसवार्ता कर अपना विरोध जताएंगे. 24 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा.

 

Source : Agency

पाठको की राय