Thursday, October 22nd, 2026

31 मार्च तक कांग्रेस बनाएगा 1 लाख सदस्य

रायपुर
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में आयोजित की गई थी। जिसमें जोन सेक्टर एवं बुथ कमेटियो के गठन पर चर्चा की गई साथ ही 31 मार्च तक 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में मुख्यरूप  से चुनाव अधिकारी हुसैन दलवाई उपस्थित थे।

डिजिटल सदस्यता प्रभारी अमरजीत चावला ने विधानसभावार सदस्यता अभियान के आकडे प्रस्तुत किये रायपुर शहर मे 50 हजार एवं ग्रामीण 27 हजार मेनुअल सदस्य बनाये गये है साथ ही डिजिटल सदस्यता के लिए रायपुर शहर एवं ग्रामीण मे 1-1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम मे उपस्थित चुनाव अधिकारी हुसैन दलवाई ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर कांग्रेस की सदस्यता लोगो को दिलाये साथ ही सरकार की जनहित योजनाओ को जनता तक पहुंचाये। शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि रायपुर शहर मे सभी ब्लॉको मे डिजिटल सदस्यता अभियान के लिये जोन सेक्टर एवं बुथ का गठन किया जा चुका है। 31 मार्च तक 1लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को भी पूरा किया जायेगा। बैठक मे सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओ का भी सम्मान किया गया। इस बैठक मे मुख्य रूप  से राजेंद्र तिवारी अमरजीत चावला प्रतिमा चंद्राकर राजेंद्र साहू गिरीश दुबे उधोराम वर्मा पारस चोपड़ा कन्हैया अग्रवाल संजय पाठक सूर्यमणि मिश्रा शिव सिंह ठाकुर सहित ब्लॉक अध्यक्ष जोन एवं सेक्टर प्रभारी उपस्थित थे।

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय