Sunday, October 25th, 2026

कांग्रेस गौठान में मनाएगी हरेली त्यौहार

रायपुर
छत्तीसगढ़ की पारम्परिक हरेली त्यौहार पर रविवार को कांग्रेसजन स्थानीय गौठानों में कृषि उपकरण एवं गौ-माता की पूजा करते हुये उत्साह एवं हर्सोल्लास के साथ मनाएगी। इस दौरान स्थानीय निवासियों के साथ पारम्परिक गेंढी दौड़, नारियल फेक, फुगड़ी, कब्बड़ी, खो-खो, कुर्सी दौड़, सहित विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा।

रविवार को हरेली त्योहार के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेसजनों को निर्देशित किया है कि वे सभी अपने गांव और आसपास के गांव के गौठानों में जाकर हरेली त्यौहार के अवसर के कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। हरेली छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार है। इस अवसर पर नागर खेती के औजारो को धोया जाता है उनकी पूजा की जाती है। गाय, गरूवा की पूजा होती है और ग्रामीण परिवेश में हरेली त्यौहार का बहुत ज्यादा महत्व है। हरेली त्यौहार छत्तीसगढ़ वे धार्मिक महत्व के साथ-साथ सांस्कृति महत्व भी रखता है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था कृषि पर अधारित है इसलिये किसानों के लिये, मजदूरो के लिये मवेशी पालने वाले के लिये हरेली के त्यौहार का बहुत ज्यादा महत्व है।

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय