Tuesday, October 20th, 2026

कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल पर वैट की कटौती को बताया मामूली, मनमोहन सरकार का उदाहरण दिया

शिमला
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से पेट्रोल व डीजल पर वैट की कटौती को मामूली बताया है। उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्‍चे तेल की कीमतों में भारी कमी है। बावजूद इसके देश में कीमत अब भी बहुत अधिक है। मनमोहन सिंह सरकार के समय जब क'चे तेल की कीमत 110 डालर प्रति बैरल होती थी तो उस समय देश में 71.41 रुपये पेट्रोल व 57.25 रुपये के आसपास डीजल लोगों को मिलता था, आज जब कच्‍चे तेल की कीमत आधी है तो सरकार इसे अधिक दाम पर दे रही है। राठौर ने कहा कि प्रदेश में उपचुनाव परिणाम का असर दिखने लगा है। कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा सत्ता से बाहर होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने रसोई गैस के दाम में कोई कमी नहीं की है। गैस पर सब्सिडी पूरी तरह बंद कर दी गई है। राठौर ने कहा कि आज किसानों की कोई बात नहीं सुनी जा रही है।
 

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय