पेगासस मामले में गृहमंत्री को पदमुक्त करने व न्यायिक जांच कराने कांग्रेस ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन
रायपुर
पेगासस जासूसी मामले में देश के गृहमंत्री अमित शाह को पदमुक्त किये जाने और मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में राजीव भवन से राजवभन तक पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचे जहां राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल अनुसईया उइके को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा देश के केबिनेट मंत्री, संवैधानिक पदों पर आसीन अधिकारियों, भारत के सुरक्षा बलों के वर्तमान और पूर्व प्रमुख, विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं, पत्रकारों, वकीलों के सेल फोन की विदेशी कंपनी-पेगासस के माध्यम से अवैध और असंवैधानिक रूप से हैकिंग कर जासूसी किये जाने का खुलासा हुआ है, जो बेहद निंदनीय है।
ताजा खुलासे से पता चला है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी व उनके कार्यालयीन कर्मचारियों का भी सेलफोन को भी हैक कर लिया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्पाइवेयर पेगासस का इस्तेमाल 2019 के संसद के आम चुनावों के दौरान सेल फोन को हैक करने के लिये भी किया जा रहा था। पेगासस स्पाइवेयर और सभी एनएसओ उत्पाद केवल सरकार को ही बेचे जाते है। इस प्रकार, यह स्पष्ट है कि भारत सरकार और उसकी एजेंसियों ने विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, वकीलों और कार्यकतार्ओं के फोन हैक करने के लिये स्पाइवेयर खरीदा एवं दुरूपयोग कर प्रजातांत्रिक मूल्यों की हत्या किया है। केन्द्र सरकार में जिम्मेदार गृहमंत्री के पद पर बैठे अमित शाह को मंत्री पद से हटाये जाने एवं प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराये जाने हेतु अविलंब हस्तक्षेप करने की मांग को लेकर राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कांगे्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, मंत्री कवासी लखमा, विधायक धनेन्द्र साहू, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक विकास उपाध्याय, विधायक लक्ष्मी ध्रुव, विधायक अनिता शर्मा, विधायक हरीश कंवर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद पाढ़ी, महापौर एजाज ढेबर, महामंत्री डॉ. थानेश्वर पाटिला, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे उपस्थित थे।

पाठको की राय