Thursday, October 22nd, 2026

कांग्रेस बताये केटीस तुलसी ने राज्यसभा में छतीसगढ़ के हक की क्या बात की है - साय

रायपुर
भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने केटीएस तुलसी की जगह किसी छतीसगढ़ के व्यक्ति को राज्यसभा भेजे जाने के भाजपा के बयान पर कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री व स्मृति ईरानी को वापिस बुलाये जाने के बयान को हास्यप्रद और कांग्रेस की अज्ञानता बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कांग्रेस की समझ अब इतनी भी नही रह गयी को प्रधानमंत्री जी और स्मृति ईरानी को जनता ने प्रत्यक्ष रूप से जिता कर लोकसभा भेजा है। स्मृति ईरानी ने तो कांग्रेस के राजकुमार राहुल गांधी को हराया है जबकि केटीएस तुलसी को दस जनपथ ने चुना है। वे कोई प्रत्यक्ष चुनाव नही जीते हैं, न ही छत्तीसगढ़ से तुलसी का कोई सरोकार है। साय ने कहा कांग्रेस  पार्टी की दोहरी राजनीति का पदार्फाश हो गया है। एक तरफ वह छतीसगढ़ के लोगो की हितैषी होने का नाटक करती है और जब राज्य सभा सासंद बनाने की बारी आती है तो प्रदेश के लोगों का हक मारकर पंजाब के व्यक्ति को राज्य सभा भेजती है।

श्री साय ने कहा कि कांग्रेस बताये कि केटीएस तुलसी छतीसगढ़ के बारे मे क्या जानते हैं? उनका छग में क्या योगदान है? राज्यसभा सांसद बनने के बाद वे कितनी बार छतीसगढ़ आये? केटीएस तुलसी ने राज्यसभा में छतीसगढ़ के लोगों के हक की आवाज को कितनी बार उठाया है? छतीसगढ़ के व्यक्ति का हक मारकर गैर छत्तीसगढि?ा को छतीसगढ़ से सांसद किसके कहने पर और क्यों बनाया? कांग्रेस उनकी राज्यसभा सीट खाली करवाकर किसी छतीसगढ़ के व्यक्ति को उनकी जगह पर राज्यसभा भेजेगी या नही?

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय