Friday, October 23rd, 2026

कांग्रेस सचिव ने महिला से किया दुष्कर्म,गिरफ्तार

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास गजभिये को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बीच शहर कांग्रेस कमेटी के सचिव विकास गजभिये पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित विकास गजभिये को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित कांग्रेस नेता विकास गजभिये बजरंगपुर नवागांव बापूटोला में रहता है।आरोपित ने विवाहित महिला से दुष्कर्म कर उसके साथ मारपीट करने की धमकी दी थी। वहीं पीड़िता के पति को भी कांग्रेस नेता ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता महिला की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार किया।

 

Source : Agency

पाठको की राय