कांग्रेस की समीक्षा बैठक, पूर्व मंत्रियों पर जमकर उतारी नाराजगी
रायपुर.
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा कर रही है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। बैठक शुरू होने के साथ ही पूर्व मंत्रियों पर कांग्रेस नेताओं ने जमकर नाराजगी दर्ज की है। इसके साथ ही खुलेआम संगठन के खिलाफ कार्य करने वालों को बड़े नेताओं के संरक्षण की बात कही जा रही है।
छत्तीसगढ़ के राजीव भवन में आज प्रदेश स्तर के सभी कांग्रेस के पदाधिकारी पूर्व मंत्री विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा को लेकर इकट्ठा हुए हैं। चुनाव में क्या कमियां रह गई इसके साथ ही जो नेता अपने क्षेत्र से चुनाव हारे हैं उसके पीछे की वजह क्या रही है, इन सभी मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रियों के खिलाफ जमकर नाराजगी भी देखने को मिली है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश के मंत्रियों पर उन दिनों अपने कार्यकर्ताओं का काम न करने का आरोप लगाया है। जो नेता विधानसभा का चुनाव हारे हैं वह अपने क्षेत्र में अंदरुनी रूप से विरोध करने वाले कांग्रेस के नेताओं की शिकायत लेकर पहुंचे हुए हैं। इस बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज और कांग्रेस पार्टी के संयुक्त महामंत्री और सचिव भी मौजूद हैं।
#Congress#review meeting#anger expressed

पाठको की राय