सिद्धू के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी, अमरिंदर खेमे के विधायकों ने की फ्लोर टेस्ट की मांग- सूत्र
चंडीगढ़
महज 2 महीनों के भीतर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस आलाकमान के सामने राज्य में एक बार फिर से संकट खड़ा हो गया है। मंगलवार को जब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने दिल्ली दौरे की तैयारी कर रहे थे, ठीक उसी समय नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना इस्तीफा देकर चौंका दिया। सिद्धू के इस्तीफे के बाद उनके कुछ और करीबी नेताओं ने भी इस्तीफा दिया है। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह खेमे के विधायकों ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से फ्लोर टेस्ट की मांग की है।
Source : Agency

पाठको की राय