Wednesday, October 21st, 2026

नीमच मामले पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता

भोपाल
महंगाई पर प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी कांग्रेस कर रही है। इसके लिए कांग्रेस ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर चर्चा करने की मांग सरकार से की है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक के इस पत्र पर यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस के अन्य विधायक की विशेष सत्र बुलाने के लिए सरकार को पत्र लिखेंगे। इस संबंध में पहला पत्र कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक डॉ. गोविंद सिंह ने लिखा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री सहित राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को भी पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पिछले डेढ़ साल से विधानसभा का सत्र या तो बुलाया नहीं जा रहा या बहुत छोटे सत्र बुलाये गए हैं। जिससे जनहित की समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाई है। पिछले दिनों डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व परिवहन के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी से आम जनता की कमर टूट गई है। प्रदेश में बाढ़ ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। इन सभी मुद्दों पर सदन में विस्तार से चर्चा कराई जाने की आवश्यकता है। इसलिए विधानसभा का एक सप्ताह का विशेष सत्र बुलाया जाए।

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय