Wednesday, October 21st, 2026

राहुल गांधी के छग दौरे को लेकर कांग्रेस की बैठक 1 को

रायपुर
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस मोहन मरकाम एवं एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. चंदन यादव 1 फरवरी को दोपहर 2 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्षों एवं मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ - विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय