Wednesday, October 21st, 2026

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम को

भोपाल
प्रदेश में कोरोना से हुई मौतों और बाढ़ से हुई तबाही पर सरकार के खिलाफ कांग्रेस स्थगन प्रस्ताव लाएगी। सोमवार से शुरू होने जा रहे विधानसभा के मानसून सत्र में प्रदेश सरकार को घेरने के लिए आज शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में चार दिन चलने वाले विधानसभा सत्र के लिए कांग्रेस अपनी रणनीति बनाएगी। कमलनाथ के निवास पर आयोजित होने वाली बैठक में सभी को यह बताया जाएगा कि पार्टी के विधायकों ने कोरोना से हुई मौतें, जहरीली शराब से हुई मौतें, आदिवासियों पर अत्याचार, महिलाओं और बच्चियों से ज्यादती के मामलों के साथ ही प्रदेश में बाढ़ से हुई तबाही को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया गया है। इन प्रस्तावों पर चर्चा करवाने के लिए सदन में भी कुछ विधायक बोलेंगे।

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय