Saturday, October 24th, 2026

राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने दिया इस्तीफा, पार्टी के फैसलों पर उठाए सवाल

नई दिल्ली
कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। जयवीर शेरगिल भारत के सर्वोच्च न्यायालय में पेशे से वकील हैं। सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में शेरगिल ने कहा है कि पार्टी में 'स्वार्थी हितों से प्रभावित' होकर फैसले लिए जा रहे हैं।

उन्होंने लिखा, "मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि अब फैसले जनता और देश के हितों में नहीं लिए जाते हैं, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित हैं जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं।" इस्तीफा देने से पहले वह कांग्रेस के सबसे युवा राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट थे।  

कथित तौर पर उन्हें पिछले कुछ महीनों से प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। शेरगिल का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब पार्टी के दिग्गज गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा उन्हें सौंपी गई भूमिका से इस्तीफा दे चुके हैं।

 

#Congress leader Jaiveer Shergill

Source : Agency

पाठको की राय