Saturday, October 24th, 2026

कांग्रेस नेता छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित

रायपुर
छत्तीसगढ़ युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस संगठन के प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि अजय पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे, इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निदेर्शानुसार अजय सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

दरअसल, युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के ऊपर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद कांग्रेस संगठन प्रभारी मंत्री ने नोटिस जारी कर अजय से 7 दिनों के अंदर लिखित में जवाब मांगा था। जवाब नहीं देने पर एक पक्षीय कार्यवाही की बात कही थी। अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने समय से पहले ही लिखित में जवाब दे दिया था। आला कमान से मिलकर अपनी बात भी रखी थी, लेकिन विधायक के दबाव में मुझ पर कार्रवाई की गई है।

इधर युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह का कहना है कि, उन्हें जो नोटिस दिया गया था उसमें विधायक पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब मांगा गया था। लेकिन, अब पार्टी से निकालने का जो लेटर मुझे मिला है उसमें पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता की बात लिखी हुई है। अब पार्टी भी खुद तय नहीं कर पा रही है कि आखिर निकाला क्यों गया? मैं निराश हूं क्योंकि पार्टी ने मेरे साथ अन्याय किया है।

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय