Monday, October 19th, 2026

कांग्रेस नेत्री और जिला पंचायत सदस्य संजू जाटव के पति गजराज जाटव पर हुआ हमला, लेकिन एक्सरे में नहीं मिली गोली

ग्वालियर
भिंड की कांग्रेस नेत्री और जिला पंचायत सदस्य संजू जाटव के पति गजराज जाटव पर बीती रात ग्वालियर के बिजौली इलाके में हमला हो गया। गजराज का कहना है- वह अपने जिस दोस्त को घर छोड़ने के लिए जा रहा था, उसी ने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। गोली मारने के बाद स्कार्पियो और बैग लूट लिया। बैग में डेढ़ लाख रुपए व रिवाल्वर थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज की है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है- मामला संदिग्ध है। इसकी तस्दीक की जा रही है।

शताब्दीपुरम इलाके रहते हैं, स्कॉर्पियो में अन्य लोग भी थे
संजू जाटव के पति गजराज जाटव का ग्वालियर के शताब्दीपुरम इलाके में भी एक घर है। वह यहां रहते हैं। रात को अपनी स्कॉर्पियो से दोस्त पुष्पेंद्र को छोड़ने के लिए जा रहे थे।
गाड़ी में ही वंश प्रताप उर्फ नगद धनोलिया, भानू पर्वया भी सवार थे। पुष्पेंद्र बिजौली के सुपावली गांव में रहता है। जैसे ही गाड़ी सुपावली के पास पहुंची तो गाड़ी रुकवाकर हमला कर दिया।
गजराज जाटव ने बताया कि आरोपियों ने पीछे से गोली मारी, जो उसकी पीठ में लगी। वह अस्पताल पहुंचा। आरोपित स्कार्पियो और बैग भी लूट ले गए। बिजौली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

गाड़ी सिरोल रोड पर लावारिस हाल में मिली
गजराज ने गाड़ी और बैग लूटे जाने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही घेराबंदी की। सिरोल रोड पर गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी मिल गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

डॉक्टर ने कराया एक्स-रे, गोली नहीं मिली
एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि यह मामला संदिग्ध है। जब डाक्टर ने एक्स-रे कराया तो गोली नहीं मिली। गोली जैसा जख्म भी नहीं है। फिर जिन लोगों पर आरोप है, वह परिचित हैं। एसडीओपी पटेल का कहना है- मामली की जांच की जा रही है।

 

#Congress leader Sanju Jatav's husband was attacked

Source : Agency

पाठको की राय