पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने नितेंद्र सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया
भोपाल
पृथ्वीपुर विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस (congress) ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। इस सीट पर दिवंगत कांग्रेस विधायक स्व.बृजेंद्र प्रताप सिंह के बेटे नितेंद्र सिंह राठौर को प्रत्याशी बनाया गया है। AICC की ओर से जारी किए गए पत्र में नितेंद्र सिह राठौर की उम्मीदवारी की घोषणा की गई है।
राजनीतिक हलकों में पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि सहानुभूति लहर के चलते और क्षेत्र में 5 बार के विधायक रह चुके स्वर्गीय बृजेंद्र प्रताप सिंह की सभी ध्यान में रखते हुए कांग्रेस उनके बेटे को प्रत्याशी बना सकती है।
हालांकि उनके प्रत्याशी बनने के पहले बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा भी खुला था और उनके परिवार के ऊपर खुलकर आरोप लगाए थे। बावजूद इसके पार्टी ने नितेन्द्र को ही टिकट दिया है
#कांग्रेस ने नितेंद्र सिंह राठौर

पाठको की राय