Tuesday, October 20th, 2026

गाजीनगर के चर्चित इलाके में कांग्रेस को मिली जीत

रायपुर
बीरगांव निकाय चुनाव में वार्ड क्रमांक 28 के मौ.अब्दुल रऊफ वार्ड में स्थित गाजी नगर मोहल्ले में कुछ ही घरों में रिकार्ड मतदाताओं के नाम होने के पर यह इलाका चर्चा में आया था। भाजपा ने निर्वाचन आयोग में शिकायत करने के बाद दो विधायको की मतदान की दौरान यहां ड्यूटी भी लगाई थी। लेकिन जब परिणाम आए तो वार्ड क्रमांक 28 ही नहीं बल्कि 29 में भी कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं। कांग्रेस के रियाज और इकराम अहमद दोनों सीटों पर जीतने में कामयाब रहे हैं।

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय