Friday, October 23rd, 2026

कोंग्रेसियों में मुंगेली में ही नहीं दिखा भरोसा

रायपुर.
मुंगेली में 'भरोसे की यात्रा' में कुर्सी की लड़ाई को लेकर दो कांग्रेसी नेताओं के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। प्रेसवार्ता के दौरान दो जनप्रतिनिधि आपस में भिड़ गये। दरअसल नगर पालिका अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी एवं मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय के बीच जिला संग़ठन प्रभारी के बगल में बैठने को लेकर विवाद हो गया।

'भरोसे की यात्रा' में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेसियों में खुलकर मतभेद देखने को मिला है। वहीं जिला संग़ठन प्रभारी आलोक सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव के दौरान गुटबाजी नहीं होगी।
भारी बारिश के बावजूद कांग्रेस भरोसा यात्रा अंबिकापुर से अपने निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई और देर शाम लखनपुर के लटोरी पहुंची। यात्रा शुरू होने पहले से पहले प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव और विजय जांगिड़ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा घड़ी चौक, देवीगंज रोड, संगम चौक, महामाया चौक, सदर रोड, जयस्तंभ चौक, अग्रसेन  चौक, बिलासपुर चौक होते लखनपुर के ग्राम लटोरी पहुंची। यहां पहुंचकर यात्रा आमसभा में तब्दील हो गई।

आमसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद भी कांग्रेस के संदेश को जनता और कार्यकर्ताओं का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि 'छत्तीसगढ़ की जनता ने मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार बनाई थी। हमें विश्वास है कि हम छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा जीतने में कामयाब रहे हैं और प्रदेश की जनता एक बार पुनः प्रदेश में हमारी सरकार बनाएगी।'

 

#Congress did not show

Source : Agency

पाठको की राय