Saturday, October 24th, 2026

तमिलनाडु-विक्रवंडी उपचुनाव बहिष्कार पर कांग्रेस ने घेरा, एनडीए को जिताने विरोध कर रही अन्नाद्रमुक

चेन्नई.

तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने विक्रवंडी विधानसभा सीट के लिए 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है। इसी को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदबंरम ने अन्नाद्रमुक की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने एनडीए की चुनावी संभावनाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए शीर्ष स्तर से मिले निर्देश पर यह फैसला किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि इंडिया ब्लॉक को इस सीट पर डीएमके उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'विक्रवंडी उपचुनाव का बहिष्कार करने का अन्नाद्रमुक का फैसला इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि उसे एनडीए उम्मीदवार (पीएमके) के चुनावी अवसरों को सुविधाजनक बनाने के लिए 'शीर्ष' से निर्देश मिले हैं। भाजपा और अन्नाद्रमुक दोनों ही पार्टियां एक प्रॉक्सी (पीएमके) के जरिए यह लड़ाई लड़ रही हैं। इंडिया ब्लॉक को डीएमके उम्मीदवार की शानदार जीत सुनिश्चित करनी चाहिए।'

यह है पूरा मामला
अन्नाद्रमुक ने 10 जुलाई को होने वाले विक्रवंडी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। 71 साल के डीएमके विधायक पुगाझेंती का इस साल अप्रैल में निधन हो गया था, जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी। तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक एस. रामदास ने घोषणा की कि उनकी पार्टी के उपाध्यक्ष सी अंबुमणि विक्रवांडी उपचुनाव लड़ेंगे।

 

#Tamil Nadu-Vikravandi by-election#AIADMK#Congress cornered

Source : Agency

पाठको की राय