Sunday, October 25th, 2026

कांग्रेस ने बुलाई मीटिंग, शिवसेना करने जा रही शक्तिप्रदर्शन; भाजपा बोली- कुछ भी हो सकता है

नई दिल्ली
शिवसेना के सीनियर नेता रहे एकनाथ शिंदे की बगावत ने उद्धव ठाकरे सरकार को गहरे संकट में ला दिया है। इसके चलते महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। एकनाथ शिंदे तीन मंत्रियों समेत 26 विधायकों के साथ सूरत के एक होटल में डेरा जमाए हुए हैं। इसके चलते उद्धव ठाकरे की गठबंधन सरकार मुश्किल में है और उनके सत्ता से बेदखल होने का भी संकट खड़ा हो गया है।

इस बीच शिवसेना ने कड़ा ऐक्शन लेते हुए एकनाथ शिंदे को पार्टी के विधायक दल के नेता पद से हटा दिया है। उनके स्थान पर सेवरी के विधायक अजय चौधरी को कमान दी गई है। वहीं एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के ऐक्शन के बाद उद्धव ठाकरे पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'हम बालासाहेब ठाकरे के कट्टर शिवसैनिक हैं। बालासाहेब ने हमें हिंदुत्व की सीख दी थी। हमने कभी इससे धोखा नहीं किया गया था और न ही कभी हिंदुत्व से गद्दारी करेंगे। हम बालासाहेब ठाकरे की सिखाई हुई बातों के साथ हैं।'

 

#Congress

Source : Agency

पाठको की राय