महंगाई के मुद्दे को लेकर सतना से कांग्रेस का जत्था दिल्ली रवाना
सतना
देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में शनिवार को सतना से कांग्रेस का जत्था पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुधीर सिंह तोमर के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुआ। दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन में एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सुधीर सिंह तोमर ने कहा की देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन केंद्र सरकार गहरी निंद्रा में लीन है।
उन्होंने कहा की देश में जिस प्रकार से देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है उससे यही प्रतीत होता है की आने वाले समय बेरोजगारों के लिए ठीक नहीं है। दिल्ली रवाना होने वाले में कांग्रेस शहर कार्यकारी अध्यक्ष राजभान सिंह, पूर्व विधायक रैगांव उषा चौधरी, अजीत सिंह, यशवंत तिवारी, महशूद अहमद शेरू, ओमप्रकाश शुक्ला, सनी सिंह चितगढ़, राकेश पयासी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#Congress batch leaves for Delhi from Satna on the issue of inflation

पाठको की राय