Friday, October 23rd, 2026

गुजरात में बारिश से बुरा हाल, राज्य में भारी बारिश को लेकर IMD का रेड अलर्ट जारी किया, सभी प्राइमरी स्कूल बंद

गुजरात
गुजरात में बारिश से बुरा हाल है, राज्य में भारी बारिश को लेकर IMD का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर अब राज्य शिक्षा मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा, भारी बारिश के कारण गुजरात में सभी प्राथमिक विद्यालय कल बंद रहेंगे। पिछले दो दिनों से गुजरात में भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, कई क्षेत्रों में अत्यधिक भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है।

अहमदाबाद में दर्ज हुई अधिक बारिश
अहमदाबाद राज्य के कई इलाकों में से एक था, जहां सप्ताहांत में लगातार बारिश हुई, इस वजह से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे सड़कें बंद हो गईं। बाढ़ आ गई और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। स्थानीय मीडिया ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों में 86 मिमी से अधिक बारिश हुई, ये सोमवार सुबह 6 बजे तक चली, एक दिन में 3.50 इंच बारिश हुई।

ट्रेनों पर भी पड़ा भारी असर
इस वजह से राज्य की तीन ट्रेनें अहमदाबाद-वडोदरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, वडोदरा-अहमदाबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस और वडोदरा-जामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस - प्रभावित हुई हैं।

गुजरात के इन इलाकों में तेज बारिश का असर
गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने अधिकारियों को निचले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश भी दिया है। उनके कार्यालय ने बताया कि भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में दक्षिण गुजरात के नर्मदा, वलसाड, तापी, नवसारी, सूरत,  और पंचमहल शामिल हैं।

 

#Due to heavy rains in Gujarat

Source : Agency

पाठको की राय